5 Mukhi Rudraksha: Kya Sab Pehen Sakte Hain?

पांच मुखी रुद्राक्ष सब पहन सकते हैं, लेकिन अगर आपने यह तीन गलतियां कर दीं तो इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा। आज इस आर्टिकल में आपको पता लगेगा कि यह सब के लिए सेफ है, इसे कैसे पहन सकते हैं और कौन सी ऐसी गलतियां हैं, जो आपको अवॉइड करनी हैं।
पांच मुखी रुद्राक्ष होता क्या है
रुद्राक्ष एक नेचुरल बीड है, जो की एक पेड़ से आता है। पांच मुखी का मतलब है, उसमें पांच नेचुरल लाइंस या फेस का होना। इसका संबंध जुपिटर यानी कि गुरु की एनर्जी से माना जाता है, जो की बुद्धि, ज्ञान, शांति और आध्यात्मिक उन्नति से संबंधित होते हैं।
क्या पांच मुखी रुद्राक्ष को सभी लोग पहन सकते हैं
जी हां पांच मुखी रुद्राक्ष ऑलमोस्ट सभी लोग पहन सकते हैं। जैसे कि विद्यार्थी, वर्किंग प्रोफेशनल्स, बिजनेस ओनर्स और एस्ट्रोलॉजी सीखने वाले नए विद्यार्थी। क्योंकि यह एक बैलेंस और सैफ रुद्राक्ष माना जाता है। लेकिन सब पहन सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं की बिना सोचे समझे कुछ भी पहन लेंगे।
इसको पहनने से क्या फायदे मिलेंगे
बात करते हैं इसके फायदे की। पांच मुखी रुद्राक्ष आपके मन को शांत करता है, स्ट्रेस और एंजायटी को कम करने में मदद करता है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है और आपका फॉक्स और क्लेरिटी बढ़ जाती है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है, कि यह कोई चमत्कार नहीं करता है। आपकी जिंदगी रातों-रात नहीं बदलेगी। यह आपकी एनर्जी को सपोर्ट करता है, ताकि आप अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगा सकें और उससे आपको लाभ मिलता है।
क्या गलती करते हैं लोग
पांच मुखी रुद्राक्ष पहनना तो सभी चाहते हैं या पहन लेते हैं। लेकिन वह कुछ गलतियां कर देते हैं। पहली गलती है, फेक रुद्राक्ष पहनने की। बहुत से लोग लोकल मार्केट से रुद्राक्ष खरीद लेते हैं, जिनमें से बहुत से रुद्राक्ष ऐसे होते हैं, जो प्लास्टिक या मशीन से बनाए गए होते हैं। ऐसे रुद्राक्ष का कोई भी फायदा नहीं होता है।
दूसरी गलती है एनर्जिज ना करना
जब तक आप रुद्राक्ष को अभिमंत्रित नहीं करेंगे, तब तक उसको पहनने से कोई फायदा नहीं होने वाला। जैसे हम एक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करते हैं, किसी भी मंदिर में स्थापित करने से पहले, वैसे ही रुद्राक्ष को भी अभिमंत्रित यानी कि उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जाती है, ताकि उसमें एनर्जी आ सके और वह एनर्जी आपकी एनर्जी को मैच करे और बैलेंस करें। तो जब तक आप रुद्राक्ष को अभिमंत्रित नहीं करेंगे तब तक रुद्राक्ष आपको कोई भी फायदा नहीं दे सकता।
तीसरी गलती है किसी और का पहना हुआ रुद्राक्ष इस्तेमाल करना
हर एक इंसान की एनर्जी अलग होती है, तो अगर आप किसी दूसरे इंसान का पहना हुआ रुद्राक्ष खुद धारण करेंगे, तो इससे आपकी एनर्जी मिसमैच हो जाएगी और रुद्राक्ष आपको कोई भी फायदा नहीं दे पाएगा। इसलिए हमेशा रुद्राक्ष नया खरीद के ही पहनें जिससे कि वह आपको फायदे दे पाए।
रुद्राक्ष को पहनने का तरीका
पांच मुखी रुद्राक्ष को आप सोमवार या बृहस्पतिवार के दिन पहन सकते हैं। पहनने से पहले साफ पानी से अच्छे से साफ कर लें। शिव जी के नाम को लेकर के या फिर ओम नमः शिवाय मंत्र जाप करके आप इसे पहन सकते हैं। इसे गले में पहना जाता है और चेस्ट तक आपको उसको रखना होता है।
निष्कर्ष
आखिर में यही कहूंगा की पांच मुखी रुद्राक्ष कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में धारण कर सकता है। सबके लिए बहुत अच्छे फल मिल सकते हैं। लेकिन ऊपर दी गई बातों का ध्यान रखें कि आप पांच मुखी रुद्राक्ष को धारण करें। रुद्राक्ष नया होना चाहिए, रुद्राक्ष को अच्छे से अभिमंत्रित करना चाहिए, रुद्राक्ष को अच्छे से जांच परख के पहनना चाहिए। क्योंकि आज कल मार्केट में बहुत से प्लास्टिक के नकली रुद्राक्ष भी उपलब्ध हैं, तो अगर आप सही बातों का ध्यान रख के रुद्राक्ष को धारण करेंगे, तो रुद्राक्ष आपको जरूर फायदे पहुंचायेगा।
Products by Category
-
5 Mukhi Rudraksha – Original Nepali Rudraksha Bead for Peace & Health
Original price was: ₹999.00.₹649.00Current price is: ₹649.00. -
4 Mukhi Rudraksha – for Intelligence, Creativity & Communication
Original price was: ₹1,100.00.₹699.00Current price is: ₹699.00. -
6 Mukhi Rudraksha for Confidence, Health & Success
Original price was: ₹999.00.₹749.00Current price is: ₹749.00. -
3 Mukhi Rudraksha – Original & Certified | Boost Confidence & Remove Past Karma
Original price was: ₹2,100.00.₹1,249.00Current price is: ₹1,249.00.




