असली रुद्राक्ष कहां मिलेगा

असली रुद्राक्ष नेपाल के घने जंगलों में मिलेगा। अब आप कहेंगे कि वहां कैसे जायें लेने, तो में आपके यही कहुंगा कि अगर नहीं जा सकते तो सही रुद्राक्ष कि पहचान करना सीखो और सस्ते के पीछे मत भागो। अगर आप केवल पैसे बचाने के चक्कर में किसी से भी रुद्राक्ष खरीदोगे, तो बहुत ज्यादा चान्सेस हें कि आपको आखिर में नकली रुद्राक्ष ही हाथ लगे।
रुद्राक्ष असली है या नकली ये पता लगाना कोई बहुत मुश्किल कार्य नहीं है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखोगे तो अवश्य ही आपको सही रुद्रक्ष मिल जायेगा और आपका भला हो जायेगा।

वॉटर टेस्ट करके पता करें

मार्केट में अलग अलग तरह की भ्रांति फैली हुई हैं जैसे कि वॉटर टेस्ट से पता लग जाता है कि रुद्राक्ष असली है या नकली। अगर रुद्राक्ष पानी में डूब गया तो असली है अगर पानी पर तैर गया तो नकली है। ये करने से आप कभी भी असली नकली रुद्राक्ष का पता नहीं कर सकते। ऐसे ही एक और भ्रान्ति है कि कॉपर के सिक्के के बीच रुद्राक्ष को रख कर उसकी पहचान की जा सकती है जो कि पूरी तरह से गलत है। हांलाकि ये बात सही है कि रुद्राक्ष में इल्कट्रोमैगनेटिक फील्ड होती है जो कि लोग इस टेस्ट से पता करते हैं पर अगर रुद्राक्ष में लेजर से मुखी बनाया गया होगा ये टेस्ट रुद्राक्ष को तब भी सही बतायेगा।

Certified Rudraksha ही खरीदें

सबसे पहले लोकल मार्केट से रुद्राक्ष खरीदने से बचें क्योंकि लोकल मार्केट में बहुत सस्ते रुद्राक्ष मिलते हैं, वो सभी आर्टिफिशियल होते हैं, उन्हें सिंथेटिक रूद्राक्ष कहा जा सकता है जो प्लास्टिक या रबर से बने होते हैं। इनकी पहचान है इनका बहुत ही चिकना सरफेस और गाढ़ा रंग। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान दें कि रुद्राक्ष सर्टिफिकेट के साथ मिल रहा हो और जो सर्टिफिकेट मिल रहा है उस लेव की कोई वेबसाइट होनी चाहिये जिस पर आप उस सर्टिफिकेट कि रिपोर्ट का नम्बर डाल कर ये वेरिफाई कर सकें कि ये सर्टिफिकेट उसी लेव ने बनाया है।

अगर आपको लोकल मार्केट से ही खरीदना है तो हरिद्वार, उज्जेन जैसे जाने मानी जगह से ही रुद्राक्ष खरीदें। लेकिन फिर भी उपर बताई गई बातों का ध्यान रखें। जरुरी नहीं कि इन स्थानों पर आपको नकली रुद्राक्ष न मिलें। इसलिए सतर्क रहें अपना ओर से पूरी जानकारी लें।

असली रुद्राक्ष सस्ते नहीं आते

जी हां इसका कारण हे। असली रुद्राक्ष केवल नेपाल के माने जाते हैं और सभी लोग नेपाल से रुद्राक्ष ला नहीं पाते इसलिये दक्षिण भारत और इंडोनेशिया से आने वाले रुद्राक्ष ही नेपाली बता के बेच देते है। नेपाल से लगे कुछ भारतीय शहरों में भी रुद्राक्ष उगाये जाते हैं। वो फिर भी आपको नेपाल के रुद्राक्ष का असर दे सकते हैं क्योंकि वो नेपाल के क्षैत्र में ही आते हैं। उसके अलावा सभी रुद्राक्ष सस्ते और कम असरकारक होते है। और नेपाल से सीमित रुद्राक्ष आने कि बजह से उनकी कीमत बढ़ जाती है इसलिये वो आपको भी मंहगा ही मिलता है। अगर कोई बहुत कम कीमत में नेपाली रुद्राक्ष दे रहा है तो सतर्क हो जाइये वो नकली हो सकता है।

एस्ट्रोलोजी से सम्बन्धित लोगों से ही रुद्राक्ष खरीदें।

पहली बात तो ये कि बिना एस्ट्रोलोजर को दिखाये आपको रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिये क्योंकि अगर अपके लिये वो रुद्राक्ष नहीं हे तो उसका फायदा भी आपको नहीं मिलने वाला। दूसरी बात आप जिस से रुद्राक्ष खरीद रहे हैं और वो एस्ट्रोलोजी से जुड़ा हुआ नहीं हे तो बहुत अधिक चान्सेस हैं कि आपको नकली रुद्राक्ष ही मिलने वाला है। क्योंकि उसका कोई मोटिव नहीं है कि आपको असली रुद्राक्ष मिले और आपको कुड़ली के हिसाब से फायदा हो। उसे अपना रुद्राक्ष बेचने में दिलचस्पी है। उसे एस्ट्रोलोजी का नहीं पता तो बहुत अधिक चन्सेस हैं कि उसे खुद नहीं पता कि असली रुद्राक्ष कि पहचान कैसे कि जाती है। उसे वेन्डर ने जो दे दिया वो उसी को आगे बेच देगा।

जानें अपना सही रुद्राक्ष अपनी कुडंली से

अगर आपको भी नहीं पता कि कौन सा रुद्राक्ष आपको पहनना चाहिये जो आपकी जिदंगी में आने वाली समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। इसके अलावा आपको और कौनसे उपाय करने हैं जो कि आपको जिंदगी में ग्रोथ दिला सकते हैं। तो आप हमारी Astrology Consultation Book कर सकते हैं। और 30 मिनट कि फोन कॉल पर अपने बारे में जान सकते हैं। रुद्राक्ष हम भी बेचते हैं लेकिन हम ये तीन स्टेप में करते हैं। पहले स्टेप में आपकी कुडंली देखी जायेगी कि आपको रुद्राक्ष पहनना चाहिये भी या नहीं दूसरे स्टेप में आपको रुद्राक्ष बताया जायेगा और तीसरे स्टेप में आपको जो रुद्राक्ष मिला उसे पहनने कि विधि बतायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *