Support:
+918954915972
कर्क राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए? जानें सही रुद्राक्ष, लाभ और धारण करने की विधि

बारह राशियों में चौथी राशि है कर्क राशि। कर्क राशि के जातक इज्जत को लेकर बहुत सीरियस होते हैं और बहुत ही भावुक व्यक्ति होते हैं। ये बहुत अच्छी कल्पना भी करते हैं। कर्क राशि के जातकों दूसरों के दुख को देखकर दुखी हो जाते हैं, ये बहुत ही उदार प्रवृति के लोग होते हैं।
ये लोग किसी भी परस्थिति में आगे बढ़ना जानते हैं कभी हार नहीं मानते अपितु कभी कभी इनको भी निराशा हो जाती है। कर्क राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है जो कि इन्हें कभी- कभी मानसिक अशान्ति दे देता है। इसका कारण इनके परिवार की कलह भी हो सकती है जो कि इनके मानसिक अशान्ति का कारण बन सकती है।
यदि आप भी कर्क राशि के जातक हैं और अपनी जिदंगी को खुशहाल, समृद्ध और सुखी बनाना चाहंते हैं, तो आपको अपनी ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए कौन सा रुद्राक्ष शुभ माना जाता है?
कर्क राशि के लिए रुद्राक्ष का चयन करते समय केवल राशि ही नहीं, बल्कि जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति और व्यक्ति की व्यक्तिगत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना बेहतर माना जाता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए रुद्राक्ष
ज्योतिष शास्त्र में हरेक राशि के लिए कुछ जेमस्टोन, पेड़ की जड़, यन्त्र और कुछ रुद्राक्ष बताये जाते हैं जो उनके जीवन को बेहतर बना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बोला गया है कि आपको अपनी जन्म राशि के अनुशार ही ये सब वस्तुएं धारण करनी चाहिए।
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है जिस से सम्बन्धित रुद्राक्ष है 2 मुखी जिसमें 2 रुद्राक्ष प्राकृतिक रुप से आपस में जुड़े होते हैं। ये रुद्राक्ष कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
दोमुखी रुद्राक्ष
दोमुखी रुद्राक्ष को भी कुछ ज्योतिषीय परंपराओं में मन और भावनात्मक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। चूंकि कर्क राशि का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, इसलिए कुछ ज्योतिषी कर्क राशि के जातकों के लिए इसे उपयोगी विकल्प बताते हैं। हालांकि, कुंडली के अनुसार इसकी उपयुक्तता अलग-अलग हो सकती है।
जन्म राशि क्या होती है?
जन्म राशि का तात्पर्य है आपकी चन्द्र राशि से जब आपका जन्म हुआ था उस समय चन्द्रमा जिस राशि में विराजमान थे वही आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि कहलाती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने नाम की राशि को ही जन्म राशि समझ लेते हैं जो कि एक बड़ी भूल है।
रुद्राक्ष वनस्तपति के रुप में
आर्युवेद में बहुत सी ऐसी जड़ी बूटियां हैं जिनमें से कुछ आपको खाने पर लाभ करती हैं, कुछ को आप लेप बना कर लगाते हैं तब लाभ होता है और कुछ को बस आप स्पर्श कर लेते हैं तो उससे ही लाभ हो जाता हैं।
रुद्राक्ष ऐसी ही जड़ी बूटियों में से एक है जिसे आप तीनों विधि से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे पहन सकते हैं, इसका चूर्ण बना कर खा सकते हैं और इसका लेप बना कर लगा सकते हैं। ये तीनो तरह से आपको फायदा करता है। इसमें पाये जाने वाले इल्कट्रोमेगनेटिक फील्ड से इसके आस पास बाले क्षैत्र में पाये जाने वाले कीटाणु, बिषाणुं इत्यादि का खात्मा हो जाता है। इस पर काभी वैज्ञानिक अनुसंधान हुआ है।
रुद्राक्ष पहनने के फायदे
रुद्राक्ष को ह्रदय के पास धारण किया जाता है, जिससे आपके बीपी का स्तर संतुलित रहता है। आपको आभामंडल शक्तिशाली होता है, आप में नई ऊर्जा का संचार होता है। ये फायदे तब और बढ़ जाते हैं जब आप अपनी जन्म राशि के अनुशार रुद्राक्ष धारण करते हैं। रुद्राक्ष धारण करने के 41 दिन के बाद रुद्राक्ष का प्रभाव दिखना शुरु हो जाता है ऐसा ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है। हांलाकि कुछ लोगों के रुद्राक्ष पहनने के कुछ समय पश्चात ही प्रभाव दिखने लगते हैं।
रुद्राक्ष पहनने से पहले उसको जागृत अवश्य करा लें और उसको मंत्रों के उच्चारण के बाद ही धारण करें पूरे विधि पूर्वक। 2 मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के लिए उसका मंत्र है ‘ ओम ह्रां नम: ‘ इसका 108 बार जप करके ही 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
क्या कर्क राशि वाला हर व्यक्ति एक ही रुद्राक्ष पहन सकता है?
जरूरी नहीं।
कर्क राशि के लिए रुद्राक्ष चुनते समय केवल सूर्य राशि या चंद्र राशि देखना पर्याप्त नहीं माना जाता। वैदिक ज्योतिष में लग्न, चंद्रमा की स्थिति, ग्रहों की दृष्टि, दशा और अन्य कुंडली संबंधी कारकों को भी महत्व दिया जाता है।
इसलिए किसी विशेष उद्देश्य के लिए रुद्राक्ष चुनने से पहले योग्य ज्योतिषी से व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण करवाना अधिक उचित हो सकता है।
पंचमुखी रुद्राक्ष सबसे सामान्य और व्यापक रूप से धारण किए जाने वाले रुद्राक्षों में से एक है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इसे मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक साधना के लिए उपयोग किया जाता है। कर्क राशि के वे जातक जो एक सामान्य और अपेक्षाकृत सरल विकल्प चाहते हैं, वे पंचमुखी रुद्राक्ष पर विचार कर सकते हैं।
Products by Tag
5 Mukhi Rudraksha Nepali
Original price was: ₹999.00.₹649.00Current price is: ₹649.00.Natural 2 Mukhi Rudraksha Mala (108 Beads)
Original price was: ₹4,899.00.₹3,799.00Current price is: ₹3,799.00.
Share Box
Products by Tag
7 Chakra Bracelet for Healing, Balance & Positive Energy
Original price was: ₹899.00.₹699.00Current price is: ₹699.00.Black Tourmaline Beads Bracelet for Men & Women
Original price was: ₹1,199.00.₹799.00Current price is: ₹799.00.Dhanyog Bracelet for Money, Luck & Financial Freedom
Original price was: ₹999.00.₹699.00Current price is: ₹699.00.Men’s Black Oversized “Karma” Graphic T-Shirt | Spiritual Sanskrit Print
Original price was: ₹1,499.00.₹698.00Current price is: ₹698.00.








