Support:
+918954915972
मिथुन राशि रुद्राक्ष: सही रुद्राक्ष, पहनने की विधि, मंत्र और फायदे

इस आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं मिथुन राशि रुद्राक्ष कि। जिसमें हम चर्चा करेंगे कि मिथुन राशि के जातकों के हेल्थ, वेल्थ और जीवन में सक्सेस पाने के लिए कौन से रुद्राक्ष मदद कर सकते हैं। सिर्फ ये ही नहीं हम ये भी जानेंगे कि रुद्राक्ष धारण करने के क्या नियम हैं और रुद्राक्ष धारण करने के बाद कौनसे नियमों का पालन करना चाहिए।
अब तक आपने सिर्फ ये ही सुना होगा कि रुद्राक्ष भगवान शिव का अंश है। लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि प्रत्येक रुद्राक्ष किसी ना किसी देवाता या देवा से भी सम्बन्धित होता है। तो रुद्राक्ष पहनने से आपको सिर्फ भागवान शिव का ही नहीं कुछ अन्य देवी, देवता की कृपा भी प्राप्त होती है।
मिथुन राशि
12 राशि चक्र में 3 राशि है मिथुन राशि जिसका स्वामी है बुद्द ग्रह। मिथुन राशि के जातक बहुत ही सरल ह्रदय के होते हैं। मिथुन राशि के लोगों का जीवन बहुत ही खुशनुमा होता है ये लोग जल्दी गंभीर नहीं होते। ये लोग बहुत जल्दी अनजान लोगों से घुल मिल जाते हैं। जब भी रुद्राक्ष या रत्न धारण करें तो जन्म राशि के अनुसार ही करें। आपकी जन्म राशि का निर्धारण आपके जन्म कुंडली में चन्द्रमा की स्तिथि के अनुसार होता है।
Rudraksha for Mithun (Gamini) Rashi
अगर आपकी जन्म राशि मिथुन है यहां नाम से राशि की बात नहीं हो रही है। चन्द्रमा जिस राशि में आपके जन्म के समय था उस राशि की बात हो रही है। ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिये सामन्यता 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करना काफी लाभदायक होता है। अगर आप अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहंते हैं, तो कुछ ग्रन्थों के अनुसार 11 मुखी रुद्राक्ष का भी प्रावधान है। 11 मुखी रुद्राक्ष की कीमत 4 मुखी रुद्राक्ष से बहुत अधिक होती है इसलिए आप 4 मुखी रुद्राक्ष से शुरुआत कर सकते हैं।
4 मुखी रुद्राक्ष को ब्रह्म रुद्राक्ष कहा जाता है, जो व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर होते हैं, जिन व्यक्तियों की स्मृति कमजोर होती है या फिर जो विद्यार्थी पढ़ने में कमजोर होते हैं उन्हे भी 4 मुखी रुद्राक्ष पहन ने कि सलाह दी जाती है। ब्रह्म रुद्राक्ष धारण करने से आपकी मानसिक शक्ति मजबूत होती है।
Products by Tag
11 Mukhi Rudraksha Nepali
Original price was: ₹8,999.00.₹6,599.00Current price is: ₹6,599.00.4 Mukhi Nepali Rudraksha
Original price was: ₹1,599.00.₹649.00Current price is: ₹649.00.
इष्ट के अनुसार रुद्राक्ष
आपने कई लोगों को अपने इष्ट के बारे में बात करते सुना होगा। आप अपने इष्ट के बारे में अपनी कुडंली से पता कर सकते हैं। अगर आप अपने इष्ट से जुड़ा रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो वो रुद्रक्ष आपको काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप मिथुन राशि के लिए रुद्राक्ष पहनना चांहते हैं तो आप ये पता करें कि आपके इष्ट से सम्बन्धित रुद्राक्ष मिथुन राशि से सम्बन्धित रुद्राक्ष से अलग है या दोनो एक ही हैं। अगर अलग है तो आप दोनो को रुद्राक्ष कवच के रुप में धारण कर सकते हैं।
Mithun Rashi ke liye Rudraksha
मिथुन राशि के जातकों को सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है अपने परिवार और अपने सगे सम्बन्धियों के स्वास्थ और उनसे जुड़े खर्चों को सीमित रखना। मिथुन राशि के जातक स्वयं तो कम ही बीमार पड़ते हैं, लेकिन उनसे जुड़े लोग जैसे माता- पिता, पत्नी, बच्चे आधिक बीमार पड़ते हैं जिससे उन्हें मानसिक तनाव होता है।
अगर आप ऐसी परिस्थिति में हैं और रुद्राक्ष धारण करना चाहंते हैं तो आपके लिए 2 मुखी रुद्राक्ष अत्यंत शुभ रहेगा।
2 मुखी रुद्राक्ष करता क्या है
2 मुखी रुद्राक्ष हर तरह की मनोवृति की कामना पूर्ति के लिये धारण किया जाता है। आपकी जो भी इच्छाएं हैं उनकी पूर्ति के लिए 2 मुखी रुद्राक्ष सर्वोत्तम है। स्वास्थ कि दृष्टि से मिथुन लग्न या मिथुन राशि के लोगों के लिए ये रुद्राक्ष बहुत शुभ माना जाता है।
Products by Tag
Natural 2 Mukhi Rudraksha Mala (108 Beads)
Original price was: ₹4,899.00.₹3,799.00Current price is: ₹3,799.00.
मिथुन राशि के जातक के लिए रुद्राक्ष (धन और व्यापार से सम्बन्धित)
धन के नजरिये से बात करें तो मिथुन राशि या मिथुन लग्न के जातक में दो तरह के लोग पाये जाते हैं। या तो बहुत धनी व्यक्ति होगें या फिर रोजमर्रा की जरुरतों कि पूर्ति के लिये भी धन नहीं जुटा पा रहे होंगे। इस नजरिये से mithun rashi के लिये 7 मुखी रुद्राक्ष काफी अच्छे रिजल्ट दे सकता है। शिव पुराण के अनुसार सप्त मुखी रुद्राक्ष हर तरह की दरिद्रता को दूर करता है। चाहें वह अन्न से जुड़ी हो, चाहें परिवार की हो, चाहें सन्तान की हो, या फिर धन धान्य से जुड़ी हो।
मिथुन राशि या मिथुन लग्न के लोग जिनके करियर में उन्नति नहीं हो रही है या पैसों कि तंगी से जूझ रहें हैं, सात मुखी रुद्राक्ष उनके लिए एक वरदान कि तरह कार्य करेगा।
Products by Tag
7 Mukhi Rudraksha Nepali
Original price was: ₹1,999.00.₹1,349.00Current price is: ₹1,349.00.
मिथुन राशि के जातक के लिए रुद्राक्ष (आर्थिक स्तिथि से सम्बन्धित)
अगर आप स्थिर लक्ष्मी चांहते हैं अपनी आर्थिक स्तिथि मजबूत करना चांहते हैं, तो आपके लिए 8 मुखी रुद्राक्ष काफी मददगार साबित होगा।
Products by Tag
8 Mukhi Nepali Rudraksha
Original price was: ₹7,999.00.₹5,499.00Current price is: ₹5,499.00.
पहनने कि विधि
रुद्राक्ष पहनने की साधारण विधि है, जो भी रुद्राक्ष पहनें उसे उससे सम्बन्धित ग्रह के दिन या फिर सोमवार के दिन सुबह में नहा धोकर स्वच्छ कपड़े धारण करके रुद्राक्ष को साफ पानी या गंगाजल से साफ करके शिव जी के सामने रखकर एक धूपबत्ती या घी का दीपक जलायें और रुद्राक्ष पर चावल और फूल चढ़ायें उसके बाद ओम ह्रौं नम: या फिर ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करके धारण करें।






